गुरुग्राम

Gurugram Places: गुरुग्राम में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें, आप भी बनाएं प्लान

गुरुग्राम की ये जगहें बेहद ही खूबसूरत हैं। इसे फाइनेंस और टेक्नोलॉजी का भी क्रेंद्र माना जाता है। यहां घूमने के लिए कई सारे सुंदर जगहें हैं। आज आप आपको उन्हीं में से कुछ खास स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

गुरुग्राम

Photo : Twitter

दिल्ली एनसीआर को जब भी एक्सप्लोर करने का मन करता है तो गुरुग्राम का नाम भी लिस्ट में शामिल हो जाता है। यह जगह बेहद ही खूबसूरत है। साथ ही यह फाइनेंस और टेक्नोलॉजी का भी क्रेंद्र माना जाता है। यहां घूमने के लिए कई सारे सुंदर जगहें हैं। आज आप आपको उन्हीं में से कुछ खास स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आपका दिन बन जाएगा। गुरुग्राम की इन जगहों में पार्क, मॉल्स झीलें सब शामिल हैं। तो आइए जानते हैं यहां और क्या खास है।

दमदमा झील

दमदमा झील बहुत सुंदर और शांत है। यह गुरुग्राम में ही है। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए फेमस है। आप यहां अपने पार्टनर और फैमिली के साथ जा सकते हैं। इसके पास ही आपको सोहना झील का नजारा भी देखने को मिलेगा,जो कुछ ही दूरी पर है।

एंबियंस मॉल

अगर आप मॉल जाना चाहते हैं तो गुरुग्राम में एंबियंस मॉल जा सकते हैं। यह सबसे बड़ा और खूबसूरत मॉल है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ मूवी भी देख सकते हैं, इसके अलावा यहां आपको फूड कोर्ट भी मिल जाएगा।

आइस-स्केटिंग का मजा

अगर आप कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो यहां आपको आइस-स्केटिंग का मजा भी मिलेगा। यहां गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में आप आइस-स्केटिंग भी कर सकते हैं। गुरुग्राम घूमने के लिए यह बेस्ट जगह है। जब भी मौका मिले गुरुग्राम की इन जगहों की सैर जरूर करें।

डीएलएफ साइबर हब

गुरुग्राम का डीएलएफ साइबर हब काफी सुंदर है। यहां आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। यह जगह पार्टी के लिए बेस्ट है। आप यहां शॉपिंग भी कर सकते हैं और रोमांटिक डेट भी प्लान कर सकते हैं।

लेजर वैली पार्क

गुरुग्राम में अगर आप पार्क जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको लेजर वैली पार्क जाना चाहिए। दोस्तों और पार्टनर के साथ जाने के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है। यह पार्क गुड़गांव के सेक्टर 29 में है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article