गुरुग्राम

रेजांगला चौक से द्वारका तक बनेगी नई मेट्रो लाइन, केंद्र सरकार की मंजूरी को भेजी गई DPR

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) ने रेजांगला चौक से द्वारका के सेक्टर-21 तक एक नई मेट्रो लाइन बनाने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की विस्तृत योजना (डीपीआर) केंद्र सरकार के आवास मंत्रालय को भेज दी गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) ने शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। एचएमआरटीसी ने रेजांगला चौक से द्वारका के सेक्टर-21 तक एक नई मेट्रो लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को केंद्र सरकार के आवासीय मंत्रालय को भेज दिया गया है।

सीएम की अध्यक्षता में बैठक

मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में मेट्रो मार्ग पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री इस मेट्रो मार्ग को लेकर जल्द ही शहरी एवं आवासीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करके इस परियोजना को मंजूरी प्रदान करने का आग्रह करेंगे।

बता दें कि मनोहर लाल जब हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस मेट्रो मार्ग के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के आदेश जारी किए थे। अब एक बार फिर इस परियोजना को गति देने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

8.4 किलोमीटर लंबी होगी यह नई लाइन

यह नई मेट्रो लाइन करीब 8.4 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण में लगभग 1892 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना के पूरा होने से गुरुग्राम और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी और लोगों को यात्रा करने में काफी सुविधा होगी।

यातायात की समस्या होगी कम

इस नए मेट्रो रूट के शुरू होने से गुरुग्राम में यातायात की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। लोगों को अब ऑफिस, कॉलेज या अन्य जगहों पर जाने के लिए सड़कों पर जाम में फंसने की चिंता नहीं करनी होगी।

कब शुरू होगी यह परियोजना

हालांकि, इस परियोजना को कब शुरू किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article