गुरुग्राम

गुरुग्राम वाले ध्यान दें! NH48 हुआ दो दिन के लिए बंद; जानें क्यों है डायवर्जन

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 25 मार्च की शाम सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी कि नरसिंहपुर NH 48 26 मार्च से लेकर 27 मार्च तक बंद रहेगा। पोस्ट में इसके साथ ही डायवर्जन की भी जानकारी दी गई। जानिए पूरी जानकारी।

Image

नेशनल हाइवे 48 दो दिनों के लिए बंद

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने की एक परियोजना के चलते बुधवार, 26 मार्च से लेकर 27 मार्च तक के लिए नरसिंहपुर के नेशनल हाईवे 48 को अस्थाई रूप से बंद रखा है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर पोस्ट करके दी।

कब से कब तक रहेगा बंद

पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नरसिंहपुर नेशनल हाईवे 48 पर GMDA फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवा रही है। जिसके चलते इस रास्ते पर 26 मार्च, रात 12:01 बजे से 27 मार्च सुबह 6:00 बजे तक गाड़ियों का आवागमन बंद रखा गया है। इस कारण यात्रियों को असुविधा न हो, इसलिए इसका डायवर्जन रूट भी तैयार किया गया है।

क्या है डायवर्जन रूट

दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन चालक हीरो होंडा चौक से बाई ओर मुड़कर, सुभाष चौक रेड लाईट से दाहिने मुड़कर वाटिका चौक रेड लाईट से दाहिने ओर आगे सीधा चलकर SPR - द्वारका रोड से NH-48 रोड का इस्तेमाल करेंगे।

जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक खेड़कीदौला टोल पार करके NH-48 रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे।

जयपुर की ओर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक खेड़की दौला टोल प्लाजा पार करके NH- 48 से DWARKA EXPRESS WAY के जरिए एलन चौक से यू टर्न करके SPR रोड इस्तेमाल करके वाटिका चौक रेड लाईट से बाईं ओर मुड़कर राजीव होते हुए आएंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article