Divya Pahuja Murder Case: मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में आरोपी रवि बांगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर 50 हजार रुपये का ईनाम था। उसे पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है और उसे 3 दिन के रिमांड पर रखा गया है। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या 2 जनवरी को गुरुग्राम में हुई थी। जिसमें मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह और उसके 5 साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। अब रवि बांगा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुरुग्राम में 2 जनवरी को हुई हत्या
मॉडल दिव्या पाहुजा को गुरुग्राम के दा सिटी पॉइंट होटल में मारा गया था। 2 जनवरी की रात गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए रवि बांगा और बलराज गिल लेकर गए थे। दोनों आरोपी गुरुग्राम से शव को कार में लेकर गए थे। पुलिस को 13 जनवरी को दिव्या पाहुजा का शव भाखड़ा नहर से बरामद हुआ था। पुलिस अभी तक अभिजीत सिंह, हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा, प्रवेश औरबलराज सिंह गिल को गिरफ्तार कर चुकी है। आज पुलिस ने जयपुर से रवि बांगा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
