गुरुग्राम

Gurugram News: गुरुग्राम में MNR बिल्डर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सोशल मीडिया पर बदमाशों ने शेयर किया धमकी भरा नोट

Gurugram: गुरुग्राम में MNR बिल्डर के ऑफिस पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बदमाशों ने सोशल मीडिय पर पोस्ट शेयर कर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली और धमकी भी दी। पुलिस ने धमकी भरे नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Image

गुरुग्राम में एमएनआर बिल्डर ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Gurugram Firing: हरियाणा में गुरुग्राम के एक ऑफिस पर दिनदहाड़े फायरयिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेक्टर 45 में एमएनआर बिल्डर के ऑफिस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी के बाद सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की गई। गोलीबारी के निशान ऑफिस के अंदर खड़ी गाड़ियों पर साफ देखे जा सकते हैं। इस घटना के बाद से बिल्डर और उनके स्टाफ ने चुप्पी साध ली है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है और पूछताछ की जा रही है।

सोशल मीडिया पर धमकी भरा नोट

गोलीबारी की इस घटना के बाद, पुलिस को एक धमकी भरा नोट मिला है, जिसमें लिखा है, "हेलो, मैं दीपक नांदल, यह जो गुरुग्राम में फायरिंग करवाई है, यह हमने करवाई है। मेरे पैसे देने हैं और भाई, हमारे मामलों में न उलझो वरना अंजाम बुरा होगा।" यह नोट साइबर सिटी में कानून से बेखौफ बदमाशों के बढ़ते हौसले को दिखाता है। पुलिस ने धमकी से भरे इस नोट को कब्जे में लिया और क्राइम ब्रांच की टीमों को जांच का जिम्मा दिया गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने बताया कि उन्हें फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। ईवीआर पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल भगत सिंह ने भी इस जानकारी की पुष्टि की। बता दें कि MNR बिल्डअप का आफिस है जहां एक दो नही बल्कि 11 बिल्डर एक साथ इस आफिस के संचालन से जुड़े है और गुरुग्राम दिल्ली एनसीआर के नामी गिरामी बिल्डरों के पोरोजेक्ट्स को खरीदने बेचने का काम करते आ रहे है।

बॉलीवुड सिंगर का कनेक्शन

इस मामले में बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आ रहा है। इससे पहले, फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या की गई थी, जिसमें STF और क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ था कि विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और रोहित सरदहानिया गुरुग्राम में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर साइबर सिटी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें