गुरुग्राम

Gurugram Fire: आरजी सिटी के पास आग चपेट में आई 2 गाड़ियां, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

गुरुग्राम के आरजी सिटी के पास भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यहां लगी आग में 2 गाड़ियां चपेट में आग गई।

Image

गुरुग्राम की आरजी सिटी के पास लगी आग

Gurugram Fire: साइबर सिटी के नाम से जाने वाले गुरुग्राम में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के आरडी सिटी के पास दो गाड़ियां आग की चपेट में आ गई। यहां लगी आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता है। आसमान में काला धुएं छाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article