गुरुग्राम

Gurugram Fire: गुरुग्राम के कार्डबोर्ड गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Gurugram Fire: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 21 में कार्डबोर्ड गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Image

गुरुग्राम के कार्डबोर्ड गोदाम में लगी भीषण आग

Photo : iStock

Gurugram Fire: गुरुग्राम के सेक्टर 21 में स्थित कार्डबोर्ड गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर भेजी गई। साथ ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं लग पाई है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोदाम की आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर कुल 25 गाड़ियों को बुलाया गया था। साथ ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं लग पाई है।

गोदाम में लगी भीषण आग

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम सेक्टर 21 में स्थित कार्डबोर्ड के गोदाम में शनिवार देर रात आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी, कई किलोमीटर दूर से इसकी लपटों को देखा जा सकता था। रिहायशी इलाके में स्थित गोदाम में लगी आग देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि ये गोदाम अवैध तौर पर गत्ते बना रहा था। अचानक आग लगने से गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे। आग लगी देख घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू की गई। बता दें कि आग लगने के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article