गुरुग्राम

Gurugram में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 12 घंटे तक नहीं बुझी आग; फिर...

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सरस्वती एन्क्लेव औद्योगिक क्षेत्र में एक वस्त्र गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 से अधिक गाड़ियों और 200 से ज्यादा दमकल कर्मियों को तैनात किया।

Image

गुरुग्राम में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग,

गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव औद्योगिक क्षेत्र में एक वस्त्र गोदाम में भीषण आग लग गई, जो शराब और जूते के दो निकटवर्ती गोदामों तक फैल गई। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को 12 घंटे मशक्कत करनी पड़ी। आग भीषण थी, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, तीनों गोदामों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 से अधिक गाड़ियों और 200 से ज्यादा दमकल कर्मियों को तैनात किया गया। एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा, "आग मंगलवार रात 11:49 बजे कपड़े के गोदाम में लगी। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग तेजी से शराब और जूते के गोदामों तक फैल गई।

उन्होंने कहा कि पूरे जिले के 'फायर स्टेशनों' से कर्मचारियों को बुलाया गया। साथ ही, नूंह और झज्जर जिलों से भी दमकल की गाड़ियां और कर्मचारी भेजे गए। बुधवार दोपहर 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर चार बजे तक गोदामों से धुआं उठता रहा। स्थिति पर नजर रखने के लिए मौके पर दो दमकल वाहन तैनात किए गए थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article