गुरुग्राम

Gurugram: 12 साल के बच्चे पर तान दी बंदूक...फिर कूदी पत्नी और...

हरियाणा के गुरुग्राम में बच्चों के विवाद में पिता ने दूसरे बच्चे पर बंदूक तान दी। गनीमत यह रही कि आरोपी की पत्नी ने उसे रोक लिया वरना एक बड़ी वारदात गुरुग्राम को फिर शर्मसार कर देती।

Image

Gurugram: 12 साल के बच्चे पर तान दी बंदूक...फिर कूदी पत्नी और...

गुरुग्राम: लगून अपार्टमेंट में 19 नवंबर को पार्क में खेल रहे छोटे बच्चों के झगड़े में एक पिता कूद पड़ा और उसने दूसरे बच्चे पर बंदूक तान दी। घटना गुरुग्राम के पॉश इलाके के एंबिएंस लगून अपार्टमेंट की है, जिसमें एक पार्क के अंदर 5:30 बजे बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी आपसी कहासुनी हुई और एक बच्चा अपने पिता को उसे झगड़े की जानकारी देने के लिए अपने घर चला गया। तभी गुस्साए पिता ने अपने बेटे की बात सुनी और बच्चों की लड़ाई में बंदूक लेकर कूद गया। गनीमत यह रही कि आरोपी की पत्नी ने उसे रोक लिया वरना एक बड़ी वारदात गुरुग्राम को फिर शर्मसार कर देती।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दरअसल, बच्चे पार्क में खेल रहे थे। अचानक बच्चों की किसी बात को लेकर बहस होने लगी। इसी बीच एक शख्स निकलकर आता है। उसके हाथ में बंदूक है और बच्चे पर सीधा तान दी। इसी दौरान एक महिला भी दौड़ कर आती है जो की बंदूक तानने वाले आरोपी की ही पत्नी है। दूसरी तरफ बिल्डिंग के छठे माले से पीड़ित बच्चे की मां चिल्लाती रही और कहती रही कि मेरे बच्चे को कुछ मत करना। यह पूरी कहानी सीसीटीवी में कैद हो गई और कैद हो गई। फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस ने एफआई दर्ज कर ली है।

इस पूरी घटना के बाद पीड़ित बच्चा डरा-सहमा हुआ है। परिवार ने उसे अपने किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया है। बच्चा यह कह कर गया है कि वह अब दोबारा इस पार्क में नहीं खेलेगा। कानूनी दांव पेच ने आरोपी को जमानत दे दी है। मगर सवाल पीड़ित परिवार लगा रहा है कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बावजूद उसको जमानत क्यों दे दी गई? अगर आरोपी की पत्नी बीच में न आती तो न जाने उनके बच्चे के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया जाता।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!