गुरुग्राम

Gurugram: अवैध हथियार बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने सात लोगों किया गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Image

गुरुग्राम

Gurugram News: गुरुग्राम में अवैध हथियार खरीदने और बेचने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान तरुण, सौरभ, तरुण उर्फ बाबा, सचिन, मयूर, अनुज सिंह और प्रेमचंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, फर्रुखनगर अपराध रोधी इकाई ने रविवार सुबह पंचगांव चौक से अनुज सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा

आरोपी अनुज से पूछताछ के दौरान सिंह ने खुलासा हुआ कि वह मध्य प्रदेश के खरगोन गांव से 22,000 रुपये प्रति पिस्तौल के हिसाब से अवैध हथियार खरीदता था और गुरुग्राम में उनकी आपूर्ति करता था। पुलिस ने बताया कि वह अपने खरीदारों को 40,000 से 50,000 रुपये में पिस्तौल बेचता था। पुलिस ने कहा कि अनुज सिंह से अवैध हथियार खरीदने वाले छह लोगों का पता चला जिसके बाद सभी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सात पिस्तौल और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से सात पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। हमने उन्हें शहर की अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ कर रहे हैं।’’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article