Sensational Murder Case : हरियाणा के गुरुग्राम से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सामने आया है। पूरे मामले में पति इस हद तक क्रूर बन गया कि उसने पहले तो अपनी पत्नी का कत्ल किया और फिर उसकी गर्दन को काटकर धड़ से अलग कर दिया। इतना कर लेने के बाद उसने पत्नी के दोनों हाथ-पैर काट डाले। आरोपी पर हैवानियत इस कदर सवार हो चुकी थी कि उसने पत्नी के शरीर के टुकड़े-टुकड़े अलग-अलग जगहों पर ले जाकर फेंक दिए। भेद खुल जाने के डर से वह पत्नी के शरीर के अंगों को खंडहरनुमा घर में जलाने के लिए ले गया।
इस तरह सामने आया मामला
इस वारदात की कहानी शुरू होती है 21 अप्रैल को यानि कि आज से सात दिन पहले। गुरुग्राम के मानेसर स्थित कुकड़ोला में एक खेत है जहां से महिला का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ था। जिस शख्स के नाम खेत था उसका नाम उमेद सिंह बताया गया। उसने आसपास के लोगों को बताया कि उसके खेत में ही बने हुए खंडहर जैसे कमरे से काला धुआं निकला रहा है। दुर्गंध आने पर उसे शक हुआ और उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वहां पर पाया कि एक महिला का अधजला शव पड़ा हुआ है। लेकिन न तो उसके धड़ पर गर्दन है और न ही दोनों हाथ, ये देखकर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। काफी देर तक पुलिस ने आसपास जांच की लेकिन शरीर का कोई भी हिस्सा बरामद नहीं हुआ। तब फारेंसिक टीम को घटना की जानकारी दी गई और धड़ को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।
गर्दन ढूंढ़ने में लगे तीन दिन
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक घटना के तीन बाद कुकड़ोला से दूर खेड़कीदोला में किसी महिला की गर्दन मिलने की जानकारी सामने आई। जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई क्योंकि वो वे पहले से ही अधजले शव के अंगों को ढूंढ़ने में हर खेत की खाक छान रहे थे। ऐसे में महिला की गर्दन मिलने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो जांच आगे बढ़ी और आरोपी की शिनाख्त जितेन्द्र के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी को गिरफ्तार किया।
अब हत्या की वजह की तलाश
गिरफ्तार जितेन्द्र ने बताया है कि वह मानेसर की एक कंपनी में काम करता है और गांधीनगर का रहने वाला है। यहां पर वह सपत्नी रहने के लिए आया हुआ था। काफी देर पूछताछ करने के बाद भी उसने हत्या की कोई ठोस वजह नहीं बताई है। पुलिस का कहना है कि सख्ती से पूछताछ की जा रही है, आरोपी बार-बार गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। जल्दी हत्याकांड की वजह पता लगाकर इसका खुलासा किया जाएगा।
