गुरुग्राम

Karnal: गुरु तेग बहादुर की याद में हुआ 'हिंद की चादर मैराथन' का उद्घाटन, मनोहर लाल खट्टर ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में आयोजित 'हिंद की चादर मैराथन' का उद्घाटन किया, जो गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित था। इस कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने भाग लेकर देशभक्ति और श्रद्धा का परिचय दिया। मंत्री ने इसे केवल दौड़ नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और प्रेरणादायक पहल बताया।

Image

करनाल में हिंद की चादर मैराथन का शुभारंभ

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Guru Tegh Bahadur Marathon Karnal: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को करनाल स्थित एनडीआरआई चौक पर आयोजित 'हिंद की चादर मैराथन' का शुभारंभ करते हुए लोगों को संबोधित किया। यह आयोजन सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित था। अपने भाषण में मंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर की बलिदान गाथा हमें समाज, धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर करनाल सहित पूरे देश में श्रद्धा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। हजारों युवा इस आयोजन में भाग लेकर गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मंत्री ने इस मैराथन को केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक प्रेरणादायक पहल बताया। इस आयोजन में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, लगभग 61,000 युवक-युवतियों ने 5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेकर इस स्मरणीय दिवस को ऐतिहासिक बना दिया।

हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरूद्वारा शीश गंज पर गुरु तेग बहादुर का सिर अलग कर दिया गया था। इसके बाद जब उनके शीश को दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाया गया, उस समय हरियाणा के धरती से जुड़े साहसिक बलिदानों का भी उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि सोनीपत के बडखालसा गांव के एक युवक ने मुगल सेना से शीश को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया। केंद्रीय मंत्री ने मैराथन की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की और यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर ‘हिंद की चादर, तेग बहादुर’ गीत का भी शुभारंभ किया गया।

कीर्तन और शब्द गायन का हुआ आयोजन

इस अवसर पर कीर्तन और शब्द गायन का आयोजन भी किया गया। मैराथन में भाग लेने वाले लोगों ने ‘बोले सो निहाल’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए, जिसमें उत्साह, जोश और श्रद्धा साफ दिखाई दी। युवाओं ने गटके का भी प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में प्रतिभागी प्रातः 5 बजे ही एनडीआरआई चौक पर पहुंच गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को कृपाण और गुरु तेग बहादुर का चित्र भेंट किया गया। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी के भगवानदास कबीरपंथी, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया, मेयर रेणु बाला गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article