गुरुग्राम

हरियाणा हिंसा: कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, सुरजेवाला ने सीएम खट्टर से पूछे 5 सवाल

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 2, 2023, 12:41 PM IST

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि इस हिंसा में सरकार प्रायोजित साजिश की बू आ रही है। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की सरकार राजनीति कर रहे हैं।

Image

Randeep Surjewala

Photo : Times Now Digital

Haryana Violence: हरियाणा हिंसा को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने इसे लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री एमएल खट्टर से पांच सवाल पूछे। सुरजेवाला ने इसे सोची समझी सियासी रणनीति बताया है। उन्होने कहा कि इस हिंसा में सरकार प्रायोजित साजिश की बू आ रही है। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की सरकार राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर मेरे पांच सवालों का जवाब दें।

सुरजेवाला के 5 सवाल

  1. सीएम के पास लोकल इंटेलीजेंसी की रिपोर्ट थी कि दंगे होंगे, तो उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
  2. जब पता था कि दंगे होने वाले हैं तो पुलिस की जगह रैपिड एक्शन फोर्स क्यों नहीं लगाई।
  3. नूंह के एसपी को क्यों छुट्टी पर जाने दिया गया, पड़ोस के एसपी को क्यों चार्ज दिया गया। जब पता था कि दंगे होने वाले हैं तो सभी बड़े अधिकारियों को वहां लगाना चाहिए था। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
  4. गुड़गांव के एमपी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने भी स्वीकार लिया कि जूलूस में हथियार क्यों लेने जाने दिए गए। क्यों धार्मिल जुलूस में हथियार ले जाने दिए गए। इसी तरह दूसरे पक्ष को क्यों पत्थर इकट्ठा करने दिया गया।
  5. हत्यारोपी मोनू मानेसर को गृहमंत्री क्लीन चिट क्यों दे रहे हैं। वो इस यात्रा में शामिल होने की कोशिश कर रहा था।

गुरुग्राम तक पहुंची आंच

बता दें कि हरियाणा के नूंह से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा साइबर सिटी गुरुग्राम तक भी पहुंच गई। हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। हिंसा के दौरान धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया गया। सैकड़ों वाहनों और कई दुकानों को दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया। हिंसा की आंच गुरुग्राम के सेक्टर 70 तक पहुंच गई जो नई दिल्ली से 20 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट है।

बादशाहपुर में भी दंगा

नूंह में हिंसा के बाद बजरंग दल ने अपने कार्यकर्ता की मौत की जानकारी दी, इससे हरियाणा में झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। गुरुग्राम की सीमा से लगे सोहना में स्कूल और कॉलेज आज बंद हैं। हरियाणा के कई अन्य जिलों में भी हिंसा की खबरें आई हैं। नूंह से 50 किमी दूर बादशाहपुर में भी दंगा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि लगभग 200 लोगों की भीड़ लाठियों और पत्थरों से लैस होकर दोपहर 3 बजे के आसपास इलाके में घुस आई थी। उन्होंने मांस की दुकानों सहित कई दुकानों में तोड़फोड़ की और एक भोजनालय में आग लगा दी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article