दिल्ली के पास दर्दनाक दुर्घटनाः तेल टैंकर में जा घुसी बेकाबू रोल्स रॉयस कार,कुबेर ग्रुप के मालिक घायल, जिंदा जलने से दो की गई जान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 26, 2023, 06:43 AM IST

Nuh Latest News in Hindi: पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है। तेल का टैंकर गलत दिशा में चल रहा था और वह नगीन पुलिस थाने के अंतर्गत उमरी गांव के निकट लक्जरी कार से टकरा गया।

Nuh Latest News in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के नूंह जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार (22 अगस्त, 2023) को नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तब हुई, जब बेकाबू रोल्स रॉयस फैंटम (लग्जरी लिमोजीन) कार पेट्रोल टैंकर में जा घुसी थी और इस दौरान इस गाड़ी की रफ्तार 230 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर थी। कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू भी रोल्स-रॉयस फैंटम कार के अंदर थे।

कार में सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए, जिनका गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज हुआ, जबकि समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इनकी पहचान चंडीगढ़ के दिव्या और तस्बीर और दिल्ली के विकास के रूप में हुई, जबकि मृतकों में टैंकर का ड्राइवर रामप्रीत और उसका सहयोगी कुलदीप शामिल था। ये दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

End of Feed