गुरुग्राम

गुरुग्राम पुलिस ने विमल डागा को किया गिरफ्तार, कथित वसूली-ब्लैकमेलिंग के आरोप

जयपुर के चर्चित टेक ट्रेनर विमल डागा को गुरुग्राम पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ दर्ज FIR में दुष्कर्म, यौन शोषण, ब्लैकमेल, धमकी, साइबर उत्पीड़न और करीब 70 लाख रुपये की कथित वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Image

gurgaon-news.

जयपुर के चर्चित टेक ट्रेनर विमल डागा को गुरुग्राम पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ दर्ज FIR में दुष्कर्म, यौन शोषण, ब्लैकमेल, धमकी, साइबर उत्पीड़न और करीब 70 लाख रुपये की कथित वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, ये सभी आरोप शिकायत और FIR पर आधारित हैं तथा इनकी पुष्टि अदालत में होना बाकी है। इससे पूर्व डागा ने जयपुर में हनी ट्रैप में फंसाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने तथाकथित युवती पर 90 लाख रुपये ब्लैकमेल और धमका कर लेने की बात कही थी।

फिलहाल, शिकायतकर्ता के अनुसार, डागा ने कथित तौर पर अपनी वैवाहिक स्थिति को लेकर गलत जानकारी देते हुए उससे संबंध बनाए और शादी का वादा किया। आरोप है कि बाद में संबंध दबाव, जबरदस्ती और कथित यौन शोषण में बदल गया। शिकायत में यौन उत्पीड़न के लिए दबाव बनाने तथा एक कथित हिंसक घटना भी उल्लेख किया है।

मामले में निजी फोटो और वीडियो के कथित दुरुपयोग का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि निजी सामग्री का इस्तेमाल उसे डराने और ब्लैकमेल करने के लिए किया गया तथा कुछ सामग्री कथित तौर पर उसके परिवार और पेशेवर संपर्कों तक पहुंचाई गई।

शिकायतकर्ता ने करीब 70 लाख रुपये की कथित वसूली और लगभग 10.5 लाख रुपये के व्यक्तिगत ऋण का भी जिक्र किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या शिकायतकर्ता के अलावा अन्य महिलाओं से जुड़े समान आरोपों के स्वतंत्र साक्ष्य मौजूद हैं। पुलिस डिजिटल उपकरणों, ईमेल, मोबाइल नंबर, संदेश, वित्तीय लेन-देन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप जांच के अधीन हैं। आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच, जुटाए गए साक्ष्यों और अदालत में होने वाली कानूनी कार्यवाही पर निर्भर करेगी।

विमल डागा ने भी लगाए थे आरोप

हालांकि, पिछले दिनों विमल डागा ने आरोप लगाया था एक संगठित नेटवर्क के जरिए को फंसाकर वसूली की जाती है। उन्होंने हनी ट्रैप के जरिए उनसे 90 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाए थे। जयपुर के थानों पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Abhishek Gupta
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article