गुरुग्राम

हरियाणा में त्योहारों से पहले अवैध प्रवासियों को लेकर अलर्ट पर पुलिस, हर सप्ताह मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट, पढ़ें- पूरी खबर

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने हरियाणा के सभी आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीजीपी ने हर जिले में अलग सेल गठित करने और हर इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Image

अवैध प्रवासियों को लेकर अलर्ट पर हरियाणा पुलिस

Haryana Police News: त्योहारों के सीजन से पहले हरियाणा में पुलिस सतर्क हो गई है। त्योहारों के मौसम में कानून व्यवस्था चौक चौक बंद रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने खास प्रबंध किए हैं। खासकर हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे विदेशी लोगों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने हरियाणा के सभी आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

हर सप्ताह हो अवैध रूप रह रहे दूसरे देश के नागरिकों की समीक्षा

डीजीपी कपूर ने कहा कि सभी अधिकारी हर सप्ताह अवैध रूप रह रहे दूसरे देश के नागरिकों से जुड़े मामलों की समीक्षा करें तथा उन पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने हर जिले में इसके लिए अलग सेल गठित करने और इनपुट्स के आधार पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, अधिकारियों को इस विषय पर हर सप्ताह रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजने के लिए भी कहा गया।

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर होगी

इस बैठक में हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे दूसरे देश के नागरिकों , सूदखोरो, अपराधियों व हुड़दंगियों पर कार्रवाई, ट्रैफिक प्रबंधन और त्योहारों के सीजन की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। डीजीपी कपूर ने निर्देश दिए कि बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। थाना प्रभारी उन पर स्वयं नजर रखे और उनके ख़िलाफ़ प्राप्त शिकायतों की व्यक्तिगत सुनवाई करें और सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित करें ।उन्होंने कहा कि बदमाशों की अलग-अलग श्रेणियां बनाकर उन पर निगरानी और कार्रवाई की जाए।

डीजीपी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े मेलों और मंदिरों में भारी भीड़ के दौरान दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए वहां उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। भीड़ सीमा से अधिक होने पर मुख्य द्वार पर ही प्रवेश नियंत्रित किया जाए। संदिग्ध व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

खूब हुए चालान

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं राजमार्ग) हरदीप दून ने बताया कि 5 से 14 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर 30,603 चालान किए गए। इनमें शराब पीकर ड्राइविंग करने के खिलाफ कार्रवाई, ध्वनि प्रदूषण और अन्य यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई शामिल रहे। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया। डीजीपी ने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाये जाए।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!