Gurugram में रिश्ते तार-तारः मां से पहले रेप, फिर...उम्रकैद की सजा सुना बोले जज- 'जानवर' जैसा किया व्यवहार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2023, 09:55 PM IST

Gurugram Crime News: उन्होंने बताया कि महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और आरोप लगाया कि महिला को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने बताया कि उसने कहा कि मृतका का बड़ा बेटा नशे का आदी है और अक्सर परिवार के सदस्यों से झगड़ा करता रहता है।

हरियाणा के गुरुग्राम की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी मां के साथ बलात्कार करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में मृत्युपर्यंत उम्रकैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राहुल बिश्नोई की अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

gurgram crime news

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजिका का बेटा होने के नाते दोषी को ‘‘उसकी सुरक्षा करनी चाहिए थी”, लेकिन वह उसका उत्पीड़क बन गया और “एक जानवर की तरह व्यवहार किया” और भयंकर कृत्य को अंजाम दिया, जिसकी वजह से महिला के पास अपनी जान लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

End of Feed