हरियाणा में हिंदुओं की महापंचायतः SP के चेताने के बाद भी दी गई हेट स्पीच! स्पीकर बोला- अगर अंगुली उठाओगे तो...

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 13, 2023, 08:54 PM IST

Palwal Latest News in Hindi: दरअसल, हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद यह महापंचायत हुई, जिसमें न सिर्फ हरियाणा बल्कि देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश (यूपी) के लोग भी हिस्सा लेने पहुंचे। महापंचायत की वजह से वहां माहौल न खराब हो, लिहाजा प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंताजाम किए थे।

Palwal Latest News in Hindi: हरियाणा के पलवल जिले में हुई हिंदुओं की महापंचायत के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषणबाजी भी हुई। रविवार (13 अगस्त, 2023) को पलवल-नूंह बॉर्डर के पास पोंदरी गांव में हुए इस कार्यक्रम में एक वक्ता को यह कहते सुना गया, "अगर आप अंगुली उठाएंगे तब हम आपके हाथ काट डालेंगे।" इस बीच, कुछ अन्य स्पीकर्स ने हथियारों के लिए लाइसेंस की मांग उठाई।

सबसे हैरत की बात यह है कि इस तरह का नफरती भाषण वहां प्रशासन की चेतावनी के बाद भी दिया गया। वैसे, आयोजकों ने दावा किया कि उन्होंने स्पीकर्स को इस तरह के भड़काऊ भाषणों से बचने के लिए कहा था, मगर असल में वैसा हो न सका।

End of Feed