Haryana Police : हरियाणा सरकार ने सात IAS, 35 HCS अधिकारियों का किया तबादला, कार्यों में किया फेरबदल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2023, 05:57 PM IST

Haryana Police : हरियाणा सिविल सेवा के जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें करनाल में सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक पूजा भारती करनाल शामिल हैं, जिन्हें राज्य परिवहन विभाग के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

Haryana Police : हरियाणा सरकार ने गुरुवार को सात आईएएस और 35 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर नियुक्ति के आदेश जारी किए गए। सरकार ने एक अन्य आदेश में पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया। इसमें हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 136 अधिकारियों का तबादला करने और कई उप अधीक्षकों के कार्यभार में फेरबदल करने की बात कही गई है।

​Haryana News, Haryana Police, Manohar Lal Khattar

हरियाणा पुलिस।

सरकार के एक आदेश के अनुसार, जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें विकास और पंचायत के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अनिल मलिक शामिल हैं, जिन्हें उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा युवा अधिकारिता और उद्यमिता विभाग के एसीएस के रूप में तैनात किया गया है। मलिक ने 2001 बैच के अधिकारी विजय सिंह दहिया को पदमुक्त किया है, जो भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक दुष्मंत कुमार बेहरा का तबादला कर राजनारायण कौशिक के स्थान पर विकास एवं पंचायत के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

End of Feed