गुरुग्राम

Haryana Police : हरियाणा सरकार ने सात IAS, 35 HCS अधिकारियों का किया तबादला, कार्यों में किया फेरबदल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2023, 05:57 PM IST

Haryana Police : हरियाणा सिविल सेवा के जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें करनाल में सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक पूजा भारती करनाल शामिल हैं, जिन्हें राज्य परिवहन विभाग के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

Image

हरियाणा पुलिस।

Photo : BCCL

Haryana Police : हरियाणा सरकार ने गुरुवार को सात आईएएस और 35 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर नियुक्ति के आदेश जारी किए गए। सरकार ने एक अन्य आदेश में पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया। इसमें हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 136 अधिकारियों का तबादला करने और कई उप अधीक्षकों के कार्यभार में फेरबदल करने की बात कही गई है।

सरकार के एक आदेश के अनुसार, जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें विकास और पंचायत के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अनिल मलिक शामिल हैं, जिन्हें उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा युवा अधिकारिता और उद्यमिता विभाग के एसीएस के रूप में तैनात किया गया है। मलिक ने 2001 बैच के अधिकारी विजय सिंह दहिया को पदमुक्त किया है, जो भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक दुष्मंत कुमार बेहरा का तबादला कर राजनारायण कौशिक के स्थान पर विकास एवं पंचायत के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

हरियाणा सिविल सेवा के जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें करनाल में सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक पूजा भारती करनाल शामिल हैं, जिन्हें राज्य परिवहन विभाग के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव चौहान का तबादला कर उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के रूप में तैनात किया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article