गुरुग्राम

हरियाणा में कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, 53 से बढ़कर हुआ 55 %

हरियाणा सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में दो प्रतिशत की वृद्धि की। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।

Image

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा सरकार ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में दो प्रतिशत की वृद्धि की। इससे यह उनके मूल वेतन के 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत हो गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।

वित्त विभाग के आदेश का हवाला देते हुए बयान में कहा गया है कि संशोधित डीए और डीआर अप्रैल 2025 के वेतन/पेंशन के साथ दिया जाएगा। जनवरी 2025 से मार्च 2025 की अवधि के लिए बकाया का भुगतान मई में किया जाएगा।

कितनी मिलती है पेंशन

दैनिक जागरण के मुताबिक, जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता डीए और डीआर अप्रैल, 2025 के वेतन और पेंशन/पारिवारिक पेंशन के साथ भुगतान किया जाएगा और जनवरी, 2025 से मार्च, 2025 के महीनों के लिए बकाया मई, 2025 के महीने में भुगतान किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन-पेंशन ले रहे कर्मचारियों और वेतन भोगियों के डीए-डीआर में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है जो विगत पहली जनवरी से लागू होगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article