मुंबई पुलिस का डीसीपी-इंस्पेक्टर बता गुरुग्राम की महिला से 20 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 22, 2023, 08:59 AM IST

Gurugram News: पुलिस का नाम सुनते ही हर कोई डर जाता है। कुछ ऐसा ही गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला के साथ हुआ। दो लोगों ने खुद को मुंबई पुलिस सायबर यूनिट बता उससे 20 लाख ठग लिए। अब इस मामले में गुरुग्राम पुलिस जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम की महिला के साथ धोखाधड़ी
  • आरोपियों ने खुद को मुंबई पुलिस से जुड़ा बताया
  • 6 लेनदेन में 20 लाख की रकम की चपत

Gurugram News: आखिर कौन किस पर भरोसा करे। गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला के साथ धोखेबाजों ने करीब 20 लाख रुपए की ठगी की। खास बात यह थी कि ठगों मे मुंबई पुलिस का भेष धरा और ठगी को अंजाम दिया। फर्जीवाड़ा करने वालों ने खुद को मुंबई पुलिस के सायबर क्राइम यूनिट से खुद को डीसीपी और इंस्पेक्टर बताया। सेक्टर 43 में रहने वाली पीड़ित का आरोप है कि 3 मार्च को किसी ने खुद को कूरियर कंपनी का बताया। उसने कहा कि आपके पार्सल को कस्टम विभाग ने जब्त किया है क्योंकि उसमें कुछ गैरकानूनी सामना था। यही नहीं कॉल करने वाले ने कहा कि आपके मामले को मुंबई पुलिस को भेजा जाएगा। उसके बाद एक दूसरे कॉलर ने खुद को मुंबई पुलिस के सायबर क्राइम(Mumbai police cyber unit) यूनिट का डीसीपी बालसिंग राजपूत और इंस्पेक्टर अजय बंसल बताया।

fraud

गुरुग्राम की महिला के साथ ठगी

धीरे धीरे 20 लाख की ठगी

दोनों ने कहा कि पीड़ित के आधार कार्ड को कई दफा आपराधिक लेनदेन में इस्तेमाल किया गया है। यही नहीं उसके मुंबई स्थित तीन बैंक खातों से मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला है। जब पीड़ित ने कहा कि उसके पास तो कोई खाते नहीं है तो ठगों ने कहा कि खाते के बारे में जानकारी पुख्ता करने के लिए कुछ लेनदेन करना होगा। उन्होंने 4, 99, 999 रुपए ट्रांसफर के लिए बोला। इसके साथ ही कहा कि यह सेक्रेट कोड है जिसके जरिए जांच की जाएगी। जब उसने इतनी रकम भेज दी तो उन दोनों ने कहा कि कुछ और रकम सेक्यूरिटी डिपॉजिट के तौर पर भेजनी होगी। इस तरह से 6 बार में उन्होंने 20 लाख से अधिक की रकम भेज दी।

End of Feed