गुरुग्राम की महिला से 1.80 करोड़ रुपये की ठगी, दो नाईजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 30, 2023, 08:32 PM IST

Gurugram News in Hindi: पुलिस ने कहा कि जब महिला को धोखाधड़ी का अहसास हुआ तब तक वह व्यक्ति को 1.80 करोड़ रुपये दे चुकी थी। शिकायत के बाद साइबर अपराध की एक टीम ने मामले की जांच की और दिल्ली के निहाल विहार फेस-2 इलाके से सोमवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

Cyber Crime: गुरुग्राम की एक महिला से ‘इंस्टाग्राम’ ऐप के जरिए दोस्ती करके कई मौकों पर कुल 1. 80 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार महिला ने 10 अप्रैल को मानेसर थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

Cyber Crime

महिला के साथ ठगी के आरोप में दो नाईजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पिछले साल ‘इंस्टाग्राम’ पर मिले एक व्यक्ति ने उससे 1.80 करोड़ रुपये की ठगी की। महिला ने पुलिस को बताया कि उस व्यक्ति ने खुद को ‘ब्रिटिश एयरवेज’ में पायलट बताया था।

End of Feed