Gurugram E-Ticketing Machines: हरियाणा के गुरुग्राम बस डिपो के परिचालक अब यात्रियों को टिकट पंचिंग करके नहीं देंगे, बल्कि अब एक बटन दबाते ही टिकट बाहर निकल आएगा। गुरुग्राम की रोडवेज बसों में जल्द ही ई-टिकट की सुविधा शुरू होगी। गुरुग्राम से हरियाणा के विभिन्न जिलों और दूसरे प्रदेशों में जाने वाली रोडवेज बसों समेत लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के किलोमीटर और उसके अनुसार किराया भी तय किया जा रहा है। 189 इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) गुरुग्राम बस डिपो को मिलेंगी। मशीनों में रूट संबंधित जानकारी अपलोड होने के बाद मशीनें गुरुग्राम डिपो में भेजी जाएंगी। मशीनों को चलाने के लिए परिचालकों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
गुरुग्राम बस डिपो को मिलेंगी 189 ई-टिकटिंग मशीन(फाइल फोटो)
ट्रेनिंग में बताया जाएगा कि रूटों पर किसी स्टॉपेज की टिकट निकालने के लिए कौन से बटन दबाना होगा हैं, कागज का रोल मशीन में कैसे लगाया जाएगा, अगर ई-टिकटिंग मशीन में कोई परेशानी आती है तो कैसे इसको ठीक करेंगे।
