गुरुग्राम में बिना अनुमति निकले जुलूस में लहराई गईं तलवारें, पुलिस ने दर्ज किया मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 3, 2023, 09:55 AM IST

Gurugram News: गुरुग्राम में बिना इजाजत जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर इस जुलूस के दौरान मस्जिद के पास जय श्री राम के नारे लगाए गए और तलवारें भी लहराई गईं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को सदर बाजार और पुराना रेलवे रोड इलाके में बिना अनुमति जुलूस निकालने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि पता चला है कि भगवा रंग के कपड़े पहने कुछ लोगों ने पुराने रेलवे रोड पर एक मस्जिद के पास जय श्री राम और जय हनुमान के नारे लगाए। जुलूस रविवार दोपहर सेक्टर-5 से शुरू हुआ।

Gurugram, Gurugram police, Police

बिना अनुमति के जुलूस निकालने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया, जिसके लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने नारेबाजी करते हुए तलवारें भी लहराईं। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

End of Feed