गुरुग्राम

Fake NCERT Books: बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़! गुरुग्राम के सदर बाजार में छापा एनसीईआरटी की नकली किताबें जब्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2023, 12:25 AM IST

Gurugram Fake NCERT Books: बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के मामले सामने आए हैं, हरियाणा के गुरूग्राम और यूपी के बरेली में नकली NCERT की किताबें बरामद की गई हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Gurugram & Bareilly Fake NCERT Books: गुरुग्राम के सदर बाजार में शनिवार को छह से अधिक किताबों की दुकानों पर मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते की छापेमारी के बाद एनसीईआरटी की नकली पाठ्यपुस्तकें (Fake NCERT Books) बड़ी संख्या में जब्त की गईं।पुलिस को मौके पर बुलाया गया और शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

छापेमारी दल के साथ गए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के अधिकारी अमिताभ कुमार के अनुसार, पिछले कई दिनों से एनसीईआरटी के अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि परिषद द्वारा स्कूलों को भेजी जा रही किताबों में कुछ विषयों में अंतर है।

शिकायत के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते के अधिकारियों से बात की।

कुमार ने कहा, 'इसके बाद मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और किताबों की दुकानों की निगरानी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते और एनसीईआरटी की टीमों ने अलग-अलग दुकानों से किताबें भी खरीदी हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद टीम ने शनिवार को छापा मारकर परिषद द्वारा जारी नहीं की गई एनसीईआरटी की कथित किताबों को जब्त कर लिया।'

प्रिंटिंग प्रेस में छापी जा रहीं नकली NCERT किताबें

उत्तर प्रदेश के बरेली में भी नकली किताबें छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस का भंडाफोड़ हुआ है, NCERT के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत बरेली पुलिस को इसकी जानकारी दी, पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस को सील कर दिया है और संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संचालक को गिरफ्तार किया है

पुलिस ने बताया कि बरेली के भोजीपुरा में एनसीईआरटी की अवैध रूप से किताबें छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने इस मामले में प्रिंटिंग प्रेस को सील करने के साथ ही संचालक को गिरफ्तार किया है, बताया जाता है की अब तक इस प्रिंटिंग प्रेस पर लाखों किताबें छापकर बेची जा चुकी है। प्रिंटिंग प्रेस के संचालक के खिलाफ मेरठ में भी एनसीईआरटी की किताबें छापने के मामले में मुकदमा दर्ज है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article