गुरुग्राम

Gurugram: 80 वारदात, 53 मुकदमे; लूट, डकैती समेत कई अपराधों में शामिल गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऐसे बदमाश को एनकाउंटर में घायल किया है, जो 80 वारदातों में शामिल रहा है और उस पर 53 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को काबू में किया है, जिन्होंने दिल्ली-एनसीआर में लूट, डकैती, चोरी सहित अन्य 80 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इन आरोपियों को काबू में किया है। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपियों का इलाज चल रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

आपको बता दें कि गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट, डकैती व चोरी की वारदातों में शामिल बदमाश गुरुग्राम में मौजूद हैं। यह ये बदमाश ग्रे कलर की होंडा सिटी में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीमों ने नाकाबंदी की, जिसके बाद गाड़ी धर्मपुर नाके के पास पाई गई, जब यहां मौजूद क्राइम ब्रांच सेक्टर-31 की टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने कार को भगा लिया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने बनाया प्लान

इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सभी टीमों को अलर्ट भेजकर गाड़ी को घेर लिया। पुलिस ने बताया कि जब पालम विहार क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को रोका तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी और गाड़ी से उतरते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां दोनों बदमाशों को लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्य आरोपी पर 35 मुकदमे दर्ज

एसीपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों में एक गैंग का मुखिया संजीत सोनी पर 53 मुकदमे हैं, जबकि उसके साथी पर 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने गुरुग्राम, दिल्ली, कुरुक्षेत्र सहित आसपास के इलाके में इन वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से बरामद कार की जांच भी की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से हथियार और ज्वेलरी भी बरामद की गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article