गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी गिरफ्तार, करती थी ये गलत काम

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। कौशल की पत्नी पर फोन के जरिए लोगों से रंगदारी का आरोप है।

गुरुग्राम: पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। कौशल की पत्नी पर फोन के जरिए लोगों से रंगदारी का आरोप है। फिलहाल, चौधरी जेल में बंद है। उसे लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर विरोधी माना जाता है। चौधरी ही गैंगस्टर देवेंद्र बंबीहा के हत्या के बाद बंबीहा गैंग संभालता है। कौशल के खिलाफ हत्या, फिरौती, लूट और अपहरण के हरियाणा और पंजाब में कई मामले दर्ज हैं।

Criminal Kaushal Choudhary

गैंगस्टर कौशल चौधरी

दुबई से नेटवर्क चलाता था कौशल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कौशल पहले दुबई में रहता था और वहीं से बैठकर हरियाणा और पंजाब में अपने वारदातों को अंजाम देता था, लेकिन 2021 में पंजाब और गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तभी से वह जेल में बंद है। कौशल चौधरी के बारे में कहा जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई के साथी विक्की मिद्दूखेड़ा को मारने वालों को हथियार कौशल चौधरी ने मुहैया करवाए थे।

End of Feed