गुरुग्राम

बस कुछ महीनों का और इंतजार, इस नए रास्ते से कनेक्ट होंगे गुरुग्राम और रेवाड़ी

Gurugram-Pataudi-Rewari Highway: गुरुग्राम से रेवाड़ी के बीच एक नया हाईवे खुलने वाला है। इसके लिए बस कुछ महीनों का ही इंतजार करना होगा। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे अगले साल जनवरी में खुल जाएगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Gurugram-Pataudi-Rewari Highway: अगले साल जनवरी से गुरुग्राम और रेवाड़ी के बीच एक नया हाईवे खुलने जा रहा है। इस हाईवे पर गाड़ियां तेज रफ्तार से फर्राटे भर सकेंगी। करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस हाईवे पर गाड़ियां चलेंगी। इस हाईवे को बनाने में करीब 900 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बता दें कि इस हाईवे पर 21 जगहों पर ऊपर से और नीचे से जाने के लिए पुल बनाए गए हैं, जिससे यात्रा और भी आसान हो जाएगी। इस नए हाईवे से गुरुग्राम और रेवाड़ी के बीच की दूरी तय करने में अब कम समय लगेगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा

बता दें कि जिस गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे के बारे में हम बात कर रहे हैं। वह अब द्वारका एक्सप्रेसवे से भी जुड़ने जा रहा है। इसका मतलब है कि जो लोग द्वारका से आते हैं और रेवाड़ी जाना चाहते हैं, उन्हें अब दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे सीधे इस नए हाईवे से होते हुए रेवाड़ी पहुंच सकेंगे। यह द्वारका एक्सप्रेसवे से सेक्टर-88ए और 88बी के पास कनेक्ट होगा। इसे फ्लाईओवर के जरिए द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए 183 मीटर का फ्लाईओवर बन रहा है।

अब तक कितना काम पूरा हुआ?

फिलहाल गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस हाईवे पर कई जगहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जा रहे हैं, जिससे यात्रा और भी सुगम हो जाएगी। इस हाईवे का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। हालांकि, द्वारका एक्सप्रेसवे से वजीरपुर तक के बीच बनने वाले दो फ्लाईओवर के निर्माण में देरी हो रही है। इसकी मुख्य वजह है इस क्षेत्र में गुजरने वाली 220 केवीए की हाईटेंशन लाइन। इस लाइन को हटाने के लिए एनएचएआई संबंधित सरकारी विभागों से संपर्क में है। जब तक यह लाइन नहीं हटाई जाती, तब तक इस हाईवे को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए सर्विस रोड का इस्तेमाल किया जाएगा।

सर्विस रोड का होगा निर्माण

एनएचएआई द्वारा द्वारका एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर की अनुमति मिलने में देरी हुई जिसके कारण इसका निर्माण कार्य जुलाई माह में शुरू हुआ था। यह फ्लाईओवर मार्च माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। जब तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है, तब तक द्वारका एक्सप्रेसवे से पटौदी-गुरुग्राम हाईवे को जोड़ने के लिए एक सर्विस रोड बनाई जाएगी। इससे वाहन चालकों को यात्रा करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article