Gurugram: जमीन विवाद में गुरुग्राम में दरिंदगी, पहले मुंह में फोड़े पटाखे, फिर मारी गोली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 06:51 PM IST

Gurugram News: सोहना थाना क्षेत्र के लखुवास गांव में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक व्‍यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले व्‍यक्ति को जमकर पीटा, फिर उसके मुंह में बारूद भरकर आग लगाई और पेट में गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • घटना के समय पीड़ित अपने खेत में कर रहा था सिंचाई
  • तीन आरोपियों ने पाइप से मुंह में बारूद भरकर लगाई आग
  • घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार, पुलिस की चार टीमें गठित

Gurugram News: गुरुग्राम में दरिंदगी का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सोहना शहर थाना क्षेत्र स्थित लखुवास गांव में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने पहले एक व्‍यक्ति को पकड़ कर जमकर पीटा। इसके बाद उसके मुंह में रखकर पटाखा फोड़ा और पेट में गोली मार कर फरार हो गए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल व्‍यक्ति को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति की बहन ने शिकायत देकर तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Gurugram

जमीन विवाद में शख्स पर जानलेवा हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीड़ित की बहन की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, लाखुवास गांव के रहने वाले विजेंद्र अपने खेत में पानी दे रहे थे। इस दौरान वहां पर गांव के ही रहने वाले दो भाई जितेंद्र व धरेंद्र और इनका दोस्‍त अशोक वहां पहुंचा। तीनों ने मिलकर विजेंद्र को पहले जमकर पीटा और फिर मुंह में जबरन पाइप डालकर उसके अंदर बारूद भर कर आग लगा दी। आरोप है कि, इसके बाद आरोपियों ने दर्द से तड़पते विजेंद्र के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। विजेंद्र की चीख सुनकर उनकी बहन और अन्य पड़ोसी वहां पहुंचे और विजेंद्र को लेकर अस्‍पताल भागे।

End of Feed