Gurugram News: पड़ोसी ने 14 वर्षीय बच्ची को उतारा मौत के घाट, चोरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

गुरुग्राम में एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 14 साल की बच्ची की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने चोरी के संदेह में बच्ची को मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया।

Gurugram Murder News: गुरुग्राम में एक 14 वर्षीय बच्ची को उसके पड़ोसी ने मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के फ्लैट से बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। प्रथम दृष्टया में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि बच्ची ने उसका फोन चुराया है, जिसके कारण 42 वर्षीय पड़ोसी ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिससे पता चला कि आरोपी ने बच्ची का गला काटने के अलावा उसके शरीर पर कम से कम छह बार चाकू से हमला किया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Knife Stabbed

बच्ची की चाकू मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

नेपाल से आया था परिवार

बच्ची की पहचान रेखा थापा के रूप में हुई है। उसका परिवार 2019 में नेपाल से गुरुग्राम आया था। बच्ची का पिता ज्ञानू थापा सेक्टर 29 के एक नाइट क्लब में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करता है। वहीं आरोपी राज बहादुर भी नेपाल का ही रहने वाला है। बच्ची के पिता ने बताया कि राज बहादुर ने तीन महीने पहले उनकी बेटी पर फोन चोरी का आरोप लगाया था। लेकिन उसकी बेटी ने इस बात से इंकार किया और बच्ची के पास उसका फोन भी नहीं मिला। तभी से ही वह रेखा से द्वेष भावना रखने लगा।

End of Feed