गुरुग्राम से डायरेक्ट महाकुंभ स्पेशल बस सेवा, सिर्फ इतने रुपये में बुक करें टिकट; मिलेगी ये खास सुविधा

Gurugram-Mahakumbh Special Bus Service: हरियाणा के गुरुग्राम से सीधे महाकुंभ जाने की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है। गुरुग्राम बस अड्डे से स्पेशल बस एक फरवरी से शुरू की जाएगी। अगर किसी भी श्रद्धालु को कुंभ यात्रा में शामिल होना है, तो बस का एक तरफ का किराया 980 रुपये निर्धारित किया गया है।

Gurugram-Mahakumbh Special Bus Service: गुरुग्राम के लोगों को प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए प्राइवेट टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी को भारी भरकम किराया देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि श्रद्धालुओं को कुंभ यात्रा कराने के लिए गुरुग्राम बस अड्डे से स्पेशल बस एक फरवरी से शुरू की जाएगी। गुरुग्राम से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की मांग थी कि गुरुग्राम से कुंभ मेले के लिए बस चलाई जाए, ताकि गुरुग्रामवासी बिना किसी समस्या के कुंभ मेले में शामिल हो सकें। ऐसे में अगर किसी भी श्रद्धालु को कुंभ के लिए जाना है, तो वो गुरुग्राम बस स्टैंड से वह टिकट ले सकते हैं।

काउंटर से भी मिलेगा टिकट

गुरुग्राम रोडवेज के जीएम प्रदीप अहलावत के मुताबिक एक फरवरी से कुंभ मेले के लिए स्पेशल बस शुरू की जाएगी और रोजाना शाम छह बजे गुरुग्राम बस अड्डे से बस रवाना की जाएगी, जो अगले दिन सुबह प्रयागराज पहुंचेगी और वही बस प्रयागराज से शाम को रवाना होगी और गुरुग्राम में अगले दिन सुबह पहुंचेगी। अगर किसी भी श्रद्धालु को कुंभ यात्रा में शामिल होना है, तो बस का एक तरफ का किराया 980 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके लिए बस डिपो के अंदर एक टिकट काउंटर भी बनाया गया है। बस में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की सुविधा भी दी गई है।

End of Feed