Gurugram Child Accident: गुरुग्राम के सूरत नगर फेज-2 इलाके में 15 सितंबर को एक चार वर्षीय बच्चे को कथित तौर पर कार से कुचलने के मामले में एक सरकारी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी चिकित्सक हितेश शर्मा को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया और उसकी कार भी जब्त कर ली गई।
घटना के समय बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था, तभी शर्मा ने अपनी एसयूवी से उसे टक्कर मारी और उसे रौंदते हुए फरार हो गया। बच्चे के पिता, जितेंद्र ने शिकायत में कहा कि चालक ने कार रोककर बाहर तो निकला, लेकिन जब उसने देखा कि बच्चा गंभीर रूप से घायल है तो वो कार लेकर मौके से भाग गया।
जितेंद्र ने आगे बताया कि कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने अपने बेटे को सरकारी अस्पताल ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट के बाद राजेंद्र पार्क थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने शुक्रवार को शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
(इनपुट - भाषा)
