गुरुग्राम की सड़कें बनी रेसिंग ट्रैक, तेज रफ्तार कार ने टाटा हैरियर को मारी टक्कर; देखें CCTV Video

गुरुग्राम में काले रंग की दो कारों ने संकरी गली को रेसिंग ट्रैक बना दिया। इस दौरान तेज रफ्तार एक कार सड़क किनारे चल रही टाटा हैरियर से टकरा गई वहीं दूसरी कार अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए वहां से फरार हो गई। इस हादसे में 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

Gurugram Accident: हरियाणा के गुरुग्राम से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां खतरनाक स्टंट करते हुए एक कार सड़क किनारे से जा रही टाटा हैरियर कार को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं दूसरी कार अन्य वाहनों का टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया और वहां से मौका देख फरार हो गया। इस दौरान सड़क पर कई लोग भी थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टंटबाजी और सड़क दुर्घटना की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग की दोनों कारों की रफ्तार कितनी अधिक थी और दोनों एक दूसरे के भी कितने करीब थी। किस तरह से एक कार सफेद कार से टकराई और दूसरी कार अन्य वाहनों से टकराते हुए आगे चली गई। दरअसल इन दोनों कारों ने संकरी गली को रेसिंग ट्रैक बना दिया था, जिस कारण यह हादसा हुआ। इन वाहनों की स्टंटबाजी में पांच गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

End of Feed