भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव, गुरुग्राम में इन चीजों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध; सिक्योरिटी अलर्ट जारी

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुग्राम प्रशासन ने विवाह, धार्मिक त्योहारों और समारोहों के दौरान विस्फोटक पदार्थों, ड्रोन, माइक्रो लाइट एयर क्राफ्ट, ग्लाइडर, पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, पतंगबाजी एवं चाइनीज माइक्रो लाइट के उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उल्लंघन करने पर संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम : भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ते गतिरोध के बीच एनसीआर में सुरक्षा अलर्ट कर दिया गया है। पहलगाम हमले के बाद बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर गुरुग्राम में 9 मई से 7 जुलाई 2025 तक कई चीजों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। गुरुग्राम प्रशासन ने आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्स पर जानकारी दी कि असामाजिक तत्वों एवं आतंकवादी संगठनों की ओर से विस्फोटक पदार्थों, ड्रोन, माइक्रो लाइट एयर क्राफ्ट, ग्लाइडर, पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, पतंगबाजी एवं चाइनीज माइक्रो लाइट के प्रयोग का खतरा बना हुआ है। जबकि, आमतौर पर देखा जाता है कि शादी-विवाह खुशी के समारोहों एवं धार्मिक उत्सवों के दौरान आम जनता की ओर से जमकर आतिशबाजी एवं पटाखे आदि फोड़े जाते हैं। ऐसे में ऐसे पटाखों से होने वाले शोर से आम जनता में दहशत फैलती है, जिससे वास्तविक बम, ड्रोन एवं मिसाइल हमले का भय पैदा होता है तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है। लिहाजा, इनका प्रयोग न किया जाए।

District Magistrate, Gurugram

डीएम अजय कुमार

इन चीजों पर प्रतिबंध

  • माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट
  • ग्लाइडर/पावर ग्लाइडर
  • हॉट एयर बैलून
  • पतंग उड़ाना
  • चीनी माइक्रो लाइट
  • आतिशबाजी और पटाखे (किसी भी उत्सव के दौरान)

End of Feed