गुरुग्राम

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में खरीदी जमीन, 5,500 करोड़ से बनाएगी आवासीय घर

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 5,500 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना के लिए गुरुग्राम में 7.5 एकड़ जमीन खरीदी है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक 11 नए भूखंडों का अधिग्रहण किया है।

Image

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में खरीदी जमीन, 5,500 करोड़ से बनाएगी आवासीय घर

गुरुग्राम: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व क्षमता वाली एक लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 7.5 एकड़ जमीन हासिल करने की बोली जीत ली है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, वह गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर एक लक्जरी ग्रुप हाउसिंग भूखंड के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है। इसकी राजस्व क्षमता 5,500 करोड़ रुपये से अधिक है।

11 नए भूखंडों का अधिग्रहण

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक 11 नए भूखंडों का अधिग्रहण किया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) बाजार में हमारी परियोजनाओं की मजबूत मांग देखी गई है, जो हमारे ग्राहकों द्वारा हम पर जताए गए भारी भरोसे को दर्शाता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article