कहीं आपकी शादी में चूना तो नहीं लगा रहा 'बैंड बाजा बारात गिरोह? सामने आ गई सच्चाई

दिल्ली-गुरुग्राम सीमा से 'बैंड बाजा बारात' गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। ये शादियों के सीजन के दौरान सक्रिय हो जाता है।

गुरुग्राम: शादियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के चार लोगों को दिल्ली-गुरुग्राम सीमा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक राजकुमार उर्फ राजू (50), सुमित (30), मोहित (19) और करण (30) को बुधवार को घिटोरनी मेट्रो स्टेशन के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे एक शादी समारोह को निशाना बनाने की साजिश कर रहे थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय भाटिया के अनुसार यह चोर 'बैंड बाजा बारात' गिरोह के हैं, जो दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में शादियों के सीजन के दौरान सक्रिय हो जाता है।

Band Baaja Baaraat gang

बैंड बाजा बारात गिरोह

विवाह समारोहों में चोरी करने वाला गिरोह

इस गिरोह के सदस्य, जिनमें से अधिकतर मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं, बच्चों या महिलाओं का इस्तेमाल करके पॉश इलाकों में होने वाली शादियों में पहुंचकर नकदी और आभूषणों से भरे बैग उड़ा लेते थे। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (अपराध) विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए चारों लोग मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़िया गांव के रहने वाले हैं। यह क्षेत्र देशभर में विवाह समारोहों में चोरी करने वाले संगठित अपराध गिरोहों को युवा रंगरूटों की आपूर्ति करने के लिए कुख्यात है।

End of Feed