दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी। मृतक की पहचान नरेंद्र छिकारा के तौर पर हुई हैं। वे अपने मकान में अकेले रह रहे थे। उनकी आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने बहादुरगढ़ में सेक्टर-6 स्थित मकान नंबर 1155 में गोली मारकर आत्महत्या की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नरेंद्र छिकारा (54) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बामडोली गांव के निवासी थे। नरेंद्र छिकारा ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया, जब वह घर में अकेला था।

Dead

सांकेतिक फोटो

महान में रहते थे अकेले

बहादुरगढ़ में थाना सेक्टर-6 के एसएचओ कृष्ण कांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे घटना के संबंध में कॉल आई थी, जिसमें बताया गया कि मकान नंबर 1155 में नरेंद्र छिकारा रहते हैं, वह गेट नहीं खोल रहे। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे मकान में अकेले रह रहे थे।

End of Feed