गुरुग्राम के एक रेस्तरां पर बदमाशों ने किया हमला, कार में लगाई आग, शराब की अवैध बिक्री में शामिल थे आरोपी

Gurugram News: गुरुग्राम के एक रेस्तरां में देर दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया। संचालक समेत तीन लोगों के साथ मारपीट की गई और कई गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की गई। यहां तक की एक गाड़ी में आग भी लगा दी गई थी।

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक रेस्तरां पर कथित तौर पर हमला कर दिया है। इस दौरान आरोपियों द्वारा रेस्तरां के संचालक समेत तीन लोगों पर हमला किया और रेस्तरां के बाहर खड़े कई वाहनों के साथ तोड़फोड़ की और कार में आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Police.

गुरुग्राम के एक रेस्तरां पर बदमाशों ने किया हमला

एक रेस्तरां पर दर्जनों लोगों ने किया हमला

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोहना चौक के निकट पुराने जेल परिसर में स्थित एक रेस्तरां की है। यहां करीब दो दर्जन लोगों ने कथित तौर पर रेस्तरां संचालक सहित तीन लोगों पर हमला किया और वहां खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर हमला किया गया वहां रेस्तरां के सामने खुलेआम शराब पीने और बेचने वालों का जमावड़ा रहता है, जिस पर रेस्तरां संचालक ने आपत्ति जताई थी।

End of Feed