Gurugram Fire: गुरुग्राम के बसई चौक पर स्थित झुग्गियों में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की आग की इस घटना में दर्जनों झुग्गियां जलकर राख हो गई है। मौके पर पहुंची सिविल डिफेन्स और पुलिस की टीम ने राहत कार्य के दौरान लोगों को बाहर निकाला। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में करीब 100 झुग्गियां जल गई हैं। बस गनीमत यह रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, बसई चौक में स्थित झुग्गियों में आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी थी। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है। इसकी जांच की जा रही है।
गुरुग्राम
Gurugram Fire: बसई चौक की झुग्गियों में लगी भीषण आग, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Mar 29, 2025, 08:05 AM IST
