साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, आपके अपने शहर के लोगों से 285 करोड़ लूटे

साइबर अपराधियों ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 20 हजार लोगों के साथ ठगी करके उनसे करीब 285 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस का कहना है कि उन्होंने इसमें से 16 हजार मामलों को सुलझा लिया है, लेकिन जो रकम बरामद हुई है वह काफी कम है।

जैसे-जैसे इंटरनेट और स्मार्टफोन का चलन बढ़ा है, वैसे-वैसे साइबर ठगी के मामलों में भी इजाफा हुआ है। साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाकर उनकी जीवनभर की मेहनत का पैसा लूट रहे हैं। इसकी बानगी देखनी हो तो दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ही देख लें। यहां पिछले 6 महीने में साइबर अपराधियों ने 20 हजार लोगों को अपना शिकार बनाा और उनके करीब 285 करोड़ रुपये उड़ा लिए।

Cyber criminal

गुरुग्राम में साइबर अपराधियों का तांडव (फोटो - AI)

16 हजार मामले सुलझाए

गुरुग्राम पुलिस का दावा है कि उन्होंने 20 हजार मामलों में से 16 को सुलझा लिया है। लेकिन इस दौरान पुलिस ने सिर्फ 45 करोड़ रुपये की ही बरामदगी की है, जबकि साइबर अपराधियों ने 20 हजार लोगों से करीब 285 करोड़ की ठगी की है। पुलिस ने ठगी के 597 मामले रजिस्टर्ड किए हैं और अब तक 788 साइबर ठगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

2021 में 11 हजार मामले

शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़त जा रहे हैं। साल 2021 में जहां 11 हजार साइबर ठगी के मामले पुलिस के सामने आए थे। वहीं 2022 में 18 हजार और 2023 में 33 हजार लोगों के साथ साइबर ठगी हुई थी। पुलिस के अनसुरा उन्होंने 2021 के सभी मामले सुलझा लिए हैं और कुल 6.82 करोड़ की ठगी में से 6.49 करोड़ रुपये बरामद भी कर लिए हैं और 131 ठगों को गिरफ्तार किया। 2023 में हुई 109 करोड़ की साइबर ठगी में से पुलिस सिर्फ 4.79 करोड़ की ही रिकवरी कर पायी, जबकि उसके हत्थे 335 साइबर ठग लगे।

जैसा कि हमने ऊपर बताया, 2023 में 33 हजार साइबर ठगी के मामले सामने आए थे और पुलिस का कहना है कि उन्होंने पिछले साल के सभी साइबर ठगी के मामलों को सुलझा लिया है।

End of Feed