Coronavirus Updates : गुरुग्राम ने तोड़े कोरोना के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में सबसे ज्‍यादा मामले सामने आए

Coronavirus Updates in Haryana : हरियाणा में सबसे ज्‍यादा कोरोना के केस कहीं पर मिले हैं तो गुरुग्राम में। पिछले 24 घंटों में यहां पर 113 कोरोना के केस सामने आए हैं। जिसे देखते हुए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि गुरुग्राम कोरोना का हॉटस्‍पॉट क्षेत्र है।

Coronavirus Updates in Haryana : कोरोना वायरस को लेकर देश भर में खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। इसे लेकर हरियाणा को केंद्र सरकार सतर्कता बरतने के आदेश दे दिए हैं। दरअसल, बीते 24 घंटे में यहां पर 320 कोरोना के केस सामने आए हैं। कोरोना के ये मामले 5644 सैंपल की जांच के आधार पर बताए गए हैं। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र की साप्‍ताहिक रिपोर्ट में हरियाणा में 9 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि रिपोर्ट में 22 से 28 अप्रैल का डाटा शामिल किया गया है। ये भी कहा जा रहा है कि केंद्र ने हरियाणा सरकार को ध्यान देने के लिए कहा है।

Coronavirus Updates in Haryana, Covid Updates Today, Coronavirus in India

हरियाणा में गुरुग्राम हॉटस्‍पॉट क्षेत्र में है। (सांकेतिक फोटो)

गौरतलब है कि हरियाणा में बीते 24 घंटों के दौरान सामने आए मामलों में से पॉजीटिविटी रेट में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

End of Feed