Gurugram News : हरियाणा में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं होंगी और बेहतर, सीएम खट्टर ने करोड़ों के हेल्‍थ सेंटर्स का दिया तोहफा

Gurugram News : हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यमुनानगर पहुंचकर प्रदेश को कई स्‍वास्‍थ्‍य उपकेंद्रों का तोहफा दिया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की अपेक्षा अब प्रदेश में एमबीबीएस दाखिलों की संख्‍या बढ़ी है।

Gurugram News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर पहुंचकर आज हरियाण के 17 जिलों को लगभग 229 करोड़ रुपये की सौगात दी। इसमें 46 स्वास्थ्य परियोजनाओं को शामिल किया गया है। सीएम खट्टर यहां पर मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में बने 200 बेड के भवन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। मुख्‍यमंत्री ने इसके अलावा और भी कई स्वास्थ्य सेवाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से लोकार्पण किया। मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम में सबसे खास बात रही कि अब गुरुग्राम में भी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को और भी बेहतर किया जाएगा।

​CM Manohar Lal Khattar, Manohar Lal Khattar News, Haryana News

उद्घाटन करते मनोहर लाल खट्टर। (Credit - @mlkhattar)

हर साल सरकार बढ़ा रही बजट

जनता को स्‍वास्‍थ्‍य उपकेंद्र सौंपते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि 1985 से 1990 के दशक के बीच यहां पर जंगल हुआ करता था। उस समय स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं और संसाधन का अभाव हुआ करता था। हालांकि अब हमारी सरकार हर साल बजट बढ़ा रही है ताकि लोगों को पहले की तरह धक्‍के न खाने पड़े, सही समय पर उचित उपचार देने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।

End of Feed