Gurugram: शीतला माता में शुरू हुआ चैत्र मेला, एक माह तक मिलेगा 24 घंटे दर्शन, ऐसे पहुंचें मंदिर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 02:03 PM IST

Gurugram News: प्राचीन श्री माता शीतला मंदिर का चैत्र मेला शुरू हो गया है। मेला में भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां आसपास के राज्‍यों से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनके लिए बस स्‍टैंड और रेलवे स्‍टेशन से हर आधे घंटे में सिटी बस का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में तीन वाहन पार्किंग भी बनाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंदिर में इस समय 24 घंटे माता दर्शन की सुविधा
  • रेलवे स्‍टेशन और बस स्‍टैंड से हर आधे घंटे में बस सुविधा
  • मंदिर के पास बनाया गया तीन वाहन पार्किंग


Gurugram News: गुरुग्राम के प्रसिद्ध और प्राचीन श्री माता शीतला मंदिर का चैत्र मेला शुरू हो गया है। मेला शुरू होते ही मंदिर में भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आसपास के राज्‍यों से हजारों लोग अपने परिवार के साथ माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर में इस समय 24 घंटे दर्शन और भजन कीर्तन चल रहा है। मंदिर के बाहर प्रसाद, शृंगार की सामग्री, खिलौनों और खाने-पीने की सैकड़ों दुकानें सज गई है। इन श्रद्धालुओं के लिए जिला और मंदिर प्रशासन द्वारा सभी सुविधाओं की व्‍यवस्‍था की गई है। मां की अरती को लाइन देखने के लिए मंदिर परिसर के अंदर जगह-जगह पर एलईडी लगाई गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए गुरुग्राम पुलिस के साथ गृह रक्षी बल को भी तैनात किया गया है।

Gurugram Chaitra Mela

माता के दर्शन करने के लिए लाइन में लगी भक्‍तों की भीड़

मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मंदिर के मुख्य प्रशासक निगमायुक्त पीसी मीणा और कार्यवाहक प्रशासक सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह लगातार मंदिर का दौरा कर यहां के हालात का जायजा ले रहे हैं। इस चैत्र मेले में दिल्‍ली-एनसीआर और हरियाणा के अलावा यूपी, राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से भी रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। इनके लिए गुरुग्राम रेलवे स्‍टेशन और बस स्‍टेशन से सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें हर आधे घंटे के अंतराल में मेला परिसर के लिए चल रही हैं। इसके अलावा इन जगहों से मंदिर आने के लिए शेयरिंग ऑटो भी चल रही हैं।

End of Feed