Gurugram News: दोस्त का बर्थडे मनाने क्लब गए तीन युवकों से बाउंसरों ने की मारपीट, दो अस्पताल में भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 25, 2023, 09:15 PM IST

Gurugram News: दोस्त के जन्मदिन की पार्टी करने सेक्टर 29 स्थित एक क्लब में गए तीन युवकों के साथ क्लब के बाउंसरों ने मारपीट की।

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्थित एक क्लब के कुछ बाउंसर ने कुछ युवकों की बुरी तरह से पिटाई कर दी जिसके बाद दो दोस्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों उन लोगों में शामिल थे जो जन्मदिन मनाने के लिए क्लब गए थे और कथित तौर पर दूसरे समूह के साथ उनकी बहस हो गई।

Gurugram News

दोस्त का बर्थडे मनाने क्लब गए तीन युवकों से बाउंसरों ने की मारपीट

पुलिस ने बताया कि रायसीना गांव के निवासी सचिन यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह शनिवार रात अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा निवासी सौरव का जन्मदिन मनाने के लिए क्लब गया था। पुलिस के मुताबिक, यादव ने अपनी शिकायत में कहा, “ पार्टी के दौरान दूसरे समूह के कुछ युवकों से विवाद हो गया। दूसरे समूह के क्लब से चले जाने के बाद मामला शांत हो गया। हम अभी पार्टी कर ही रहे थे, तभी पांच-छह बाउंसर आए और क्लब के चार-पांच बाउंसर से मिले। फिर वे सभी एक साथ होकर मुझे, सौरव और मेरे अन्य दोस्तों को पीटने लगे।” उसने कहा कि बाउंसर ने लाठियों से पीटते हुए समूह को सीढ़ियों से नीचे खदेड़ दिया और उनकी सोने की चेन और आईफोन छीन लिए। यादव ने बताया कि हमले में सौरव को गंभीर चोटें आईं।

End of Feed