Bomb threat E-Mail: गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में एक बार फिर बम होने का ई-मेल मिला है। इस मेल में कई और मॉल्स में भी बम होने की सूचना दी गई है। जिसके बाद मॉल की ओर से पुलिस को मेल के बारे में जानकारी दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं निकला है। एंबिएंस मॉल में इससे पहले भी दो बार बम होने का मेल मिल चुका है।
एंबियंस मॉल
तीन घंटे की जांच के बाद कुछ नहीं मिला
एंबिएंस मॉल में इससे पहले सोमवार को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मेल में लिखा था कि मॉल में बम है और सब मरेंगे। जिसके बाद पुलिस को मेल की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस, बम स्क्वॉयड और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मॉल में करीब तीन घंटे तक जांच चली। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की भी फुटेज चेक की गई। लेकिन टीमों को जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिसके बाद सभी टीमें वापस चली गई।
ये भी पढ़ें - छतरपुर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में जा घुसा, 7 लोगों की मौत और 6 घायल
शनिवार को चार घंटे चली जांच
एंबियंस मॉल में सोमवार से पहले भी बम होने का ई-मेल मिल चुका है। बीते शनिवार को ई-मेल के जरिए इस मॉल में बम रखे होने की सूचना मिली। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस की टीम ने पूरे मॉल को खाली करवाया। टीमों ने करीब चार घंटे तक मॉल की जांच की। लेकिन कुछ भी नहीं मिला।
