गुरुग्राम

बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय का गुरुग्राम में एनकाउंटर, दोनों राज्यों की पुलिस ने दिया अंजाम

हरियाणा के गुरुग्राम में एक मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात अपराधी सरोज राय को मार दिया गया। सरोज राय पर 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

बिहार का कुख्यात अपराधी-गैंगस्टर सरोज राय को गुरुग्राम में एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। सरोज राय पर बिहार पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। सरोज राय पर दर्जनों मामले दर्ज हैं और कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका था।

मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि सरोज राय गुरुग्राम में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें सरोज राय मारा गया। मुठभेड़ में बिहार पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है।

32 से अधिक मामले दर्ज

आपको बता दें कि सरोज राय पर बिहार में 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कई सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। मौके से सरोज राय का एक साथी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article