गुरुग्राम

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा एक और एक्सप्रेसवे, सुहाना सफर बनेगा और भी रोमांचक

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों को आम ट्रैफिक के लिए खोला जा चुका है और पूरा एक्सप्रेसवे जल्द ही खुल जाएगा। दिल्ली-एनसीआर का एक और एक्सप्रेसवे इससे जुड़ने जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने टेंडर मंगवाए हैं और 15 जनवरी 2025 को टेंडर खोले जाएंगे। इस कनेक्टिविटी के साथ लोगों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से और भी फायदा होगा।

Image

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा ये एक्सप्रेसवे

Photo : Twitter

देश के सबसे लंबे (1350 किमी) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर काम तेजी से चल रहा है। इसके कई खंड चालू हो चुके हैं। हाल ही में राजस्थान में इस एक्सप्रेसवे का कोटा से बूंदी का खंड चालू हुआ है। यह एक्सप्रेसवे इंजीनियरिंग का कमाल तो है ही, देश के लोगों को सफर का रोमांच भी देने वाला है। पूरा एक्सप्रेसवे खुलने में अभी कुछ महीनों का समय बचा है। लेकिन उससे पहले खुशखबरी ये है कि एक और एक्सप्रेसवे इससे जुड़ने वाला है, जिससे सुहाना सफर और भी रोमांचक जाएगा।

कौन सा एक्सप्रेसवे जुड़ेगा

1350 किमी लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफरल वे, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसव जैसे कई एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे जुड़ रहे हैं। अब एक और एक्सप्रेसवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी चल रही है। यह एक्सप्रसवे दिल्ली-एनसीआर में मौजूद द्वारका एक्सप्रेसवे है, जो दिल्ली के द्वारका इलाके को हरियाणा में गुरुग्राम से जोड़ता है।

द्वारका एक्सप्रेसवे को देश के बसे लंबे एक्सप्रेसवे सो जोड़ने का काम जल्द शुरू हो सकता है। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर एलिवेटेड रोड और यहां के वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ तैयार करेगी। इसके लिए सलाहकार कंपनी नियुक्त करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

कब खुलेगा का टेंडर

द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए मंगवाए गए टेंडर्स को 15 जनवरी 2025 को खोला जाएगा। जिस भी कंपनी को टेंडर का आवंटन होगा उसे तीन महीने के अंदर DPR, नक्शे और टेंडर का प्रारूप तैयार करना होगा।

बता दें कि GMDA ने जुलाई 2024 में DPR तैयारी करवाई थी। तीन-तीन लेन के एलिवेटेड रोड और वाटिका चौक पर बनने वाले क्लोवरलीफ के लिए कंपनी ने 750 करोड़ रुपये की DPR बनाई थी। इस डीपीआर को GMDA की बैठक में मुख्यमंत्री से मंजूरी मिल गई थी।

SPR पर एलिवेटेड रोड बन जाने से गुरुग्राम-सोहना हाईवे के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे वे आपस में कनेक्ट हो जाएंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article