गुरुग्राम

Jalandhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर; 4 लोगों की मौत

पंजाब के जालंधर में एक ट्रक की टक्कर से कार सवार लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में 2 लोग बुरी तरह घायल भी हैं।

Image

Jalandhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर; 4 लोगों की मौत

जालंधर: पठानकोट बाईपास के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और गाड़ी को काटकर मृतकों को बाहर निकाला गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

बताया जा रहा है डिवाइडर से दूसरी ओर ट्रक के आने से ये हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों तुरंत इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

कार में 6 लोग थे सवार

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सभी वाहन अमृतसर की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार में छह लोग सवार थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे का हाथा टूट गया है और एक महिला को चोटे आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर मौजूद एक राहगीर ने बताया कि चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। उसने बताया कि मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। गाड़ी में आगे बैठे दो लोग बच गए।

इनपुट-आईएएनएस

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!