Gurugram Weather in Hindi: ठंड और कोहरे का डबल अटैक, बारिश की संभावना के बीच जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Today Gurugram weather in Hindi (Aaj Gurugram ka Mausam): गुरुग्राम मौसम ने फिर अपने मिजाज बदले है। धूप से मिली राहत के बाद पिछले कुछ दिनों से लोग कोहरे और ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

Gurugram Weather Report in Hindi: गुरुग्राम में मौसम के हाल भी कुछ खास अच्छे नहीं है। एनसीआर के अन्य हिस्सों के जैसे ही गुरुग्राम भी ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेल रहा है। पिछले हफ्ते खिली धूप के बाद गुरुग्राम के मौसम ने भी अपने रंग बदल दिए हैं। लोगों को धूप से थोड़ी खुशी मिली ही थी कि अगले दिन से कोहरे के कारण धूप निकली ही नहीं। कोहरे की मोटी चादर लोगों तक धूप को पहुंचने ही नहीं दे रही है।

Today Gurugram weather in Hindi

गुरुग्राम में मौसम का हाल

जनवरी के अंत में मिली ठंड से राहत के बाद फरवरी की शुरुआत वापस ठिठुरन वाली ठंड होने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुग्राम में भी हल्की बारिश की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। मंगलवार की तुलना में बुधवार का तापमान एक डिग्री गिर गया है।

End of Feed